Tuesday, March 31, 2020

man ki suno

सुनो अपने मन की  / 



आज लॉक डाउन  का छटवा  दिन है
घरो में बैठे बैठे  अब घबराहट सी हो रही है  रोज समाचार सुन रहा हूँ

जानना  चाहता हूँ  की कब  इस  करोना  का कहर  समाप्त  होगा
पर कोई भी सही   बात बताने में सक्षम नहीं
ज़्यादा  चिंता  करने से क्या होगा इससे तो हम खुद ही बीमार हो जायेंगे
बेहतर होगा की  हम कुछ ऐसा करे जिससे  अपना भी भला हो और  दूसरो का भी भला हो

दिल दीवाना  बिन बाहर  गए  माने  न
यह पगला है  समझाने  से  समझे  न

आप सोच रहे हो  मै  अपना ब्लॉग इस स्टाइल  मे  क्यों  लिख रहा हूँ
सुनिए जब आप आजकल गाने रैप  स्टाइल में सुनते हो तो
क्यों नहीं मै  अपना ब्लॉग रैप  स्टाइल में लिखू

अच्छा अब काम की बात  हो जाये
आज सुबह मै खुद से मिला और और  यह जानने की कोशिश  की  क्या मै  सही हूँ
   मेरी बातचीत
 अरे यार तुम इतने समझदार हो पर अक्ल  से काम नहीं लेते
     मैंने क्या किया  /
तुम अपना समय बर्बाद करते हो  कुछ तो अच्छा करो
     अरे  मै   क्या  करूँ  जानते नहीं  करोना   का कहर  झेल रहा हूँ
तुम क्या कर हो  यह काम डॉक्टर कर रहे है अभी तो   तुम्हारा   कोई काम नहीं
      ऐसा मत कहो  मै  तो एक योद्धा  की तरह घर पर रहकर  ही लड़  रहा हूँ
ठीक है मान  लिया  की तुम सही हो  पर यह बतलाओ की  तुमने जो एक लिस्ट  बनायीं थी
की तुम घर पर रह कर कुछ अच्छे  काम करोगे उसका क्या हुआ
      मै  भी कुछ करना चाहता हूँ पर मूड नहीं  बनता  अच्छा अब  मै  अपनी  कविता सुनाता हूँ

              बड़े अच्छे थे वह दिन
              जब हम एक दूसे के गले लग
               प्यार का इजहार  करते
               पर अब तो    व्हाट्सप्प  पे गुड मॉर्निंग  लिख
                थोड़ा मुस्कुरा देते है
               चलो  आज का काम हो गया

देखिये  नाराज न होना  यह तो मेरे  मन की बात थी
हो सकता है आपके जज्बात अलग हो

कुछ लोग कभी भी नहीं सुधरेंगे  अभी भी  एक धार्मिक संगठन के लोगो ने
हम सब की जान मुसीबत में डाल दाल दी है

मजदूरों  का पलायन भी एक गंभीर समस्या बन सकती है
कैसे हम जीए  हमें तो  अब जीने के लिए भी हाथ जोड़ना  पड़  रहा है

अब तो  थोड़ी   भी खांसी
 होती है या  छींक   आती है तो बस यह लगता है
   कहीं वो तो नहीं
  हम हर पल मर कर जी रहे है

 हर आदमी की डिजायर होती है  जसे वह पूरा नहीं कर पता
 मेरी  भी  बहुत अभिलासये  है जो अभी तक पूरी नहीं कर पाया

 मै    चाहता था की  मेरे पास इतना पैसा हो की  मै  गरीब बच्चो की मुफ्त शिक्षा  का
काम कर सकू पर शायद  ईश्वर  को मेरी यह अभिलासा   नहीं भाई

एक बात जो  मै  कल नहीं कह सका
इटली   और स्पेन  जैसे विकसित और सम्पन्न  देश में  बुजुर्गो  की अहमियत नहीं
उन्होंने एक अमानवीय  कार्य  किया है
बुजुर्गो को उनके हाल पर मरने के लिए छोड़ दिया
क्या  यह  मानवता है
क्या ईश्वर ने इसलिए हमें बुद्धि दी  है
 खुद को  प्रभु  का सेवक  माने   क्योकि आप  का दिल बुजुर्गो के लिए धड़कता  है

एक बात  याद  रखे  यदि अच्छा नहीं कर पाए तो बूरा न करे

धन्यवाद  आज  इतना  ही



Monday, March 30, 2020

baaten man ki

प्रिय  मित्रो ,
नमस्कार /



 इन  दिनों जब से लॉक डाउन  के कारण  घर पर ही रहना  पड़  रहा  है  तब से मेरे मन में अनेक विचार  उत्पन्न
हो रहे  हैं

कुछ  विचार  अच्छे  हैं  तो  कुछ  बुरे
चलिए पहले कुछ गुन  गुना  कर  मन  को अच्छा  कर ले

अच्चुतम  केशवम  कृष्णा दामोदरम  ......
राम  नारायणम  जानकी वल्लभम

हे प्रभु  तुम क्या कर रहे हो  ?
यहाँ  सारे  संसार में  त्राहि त्राहि मची है  और आप  चैन से बंसी  बजा  रहे हो
खैर  अभी तो आप  से मिल भी नहीं सकता  क्योकि  आपके  मंदिर भी बंद हैं
लगता है अपनी रक्षा  हमें खुद ही करनी होगी


 कल मैंने कई  बातें  जानी  इन्हें  मै  आपके साथ   विचार  करना चाहता हूँ
पूरी दुनिया  में  एक अघोषित  युद्ध  छिड़ा  है
यह विश्व  युद्ध  से भी भयंकर  है 
यहाँ तो शत्रु  बहुत  बलशाली है  पर अदृश्य है
उसके पास  कोई युद्ध  के उपकरण नहीं है  फिर भी युद्ध  भयंकर है
डर  इतना की हम उसके  सामने जाने से  डरते  हैं
पता नहीं कितनी जाने  और जाएँगी
कब इसका  कहर ख़त्म  होगा  कब  हमें इस  पर  विजय  प्राप्त होगी


आज  के समय में  हमारा रक्षक  केवल  डॉक्टर  ही है
अपनी जान की परवाह किये बिना   वे लोग हमारी सेवा में लगे हैं  सचमुच ऐसा  लगता है
मानो  भगवान  स्वयं  डॉक्टर के रूप में हमारी सेवा कर रहे है  हमारी जान  बचा  रहे है

जरा सोचिये  जितने भी शक्तिशाली देश है वे इस समय  बिलकुल असहाय  महसूस कर रहे है
उनके पास ताकत है  पैसा है  शक्तिशाली सेना  है आधुनिक हथियार हैं
फिर भी वे  करोना  के कहर के आगे  बेबस  हैं

उध र चीन में ज़िन्दगी फिर   पटरी  पर लोट रही है  और भी  देश  जैसे साउथ कोरिया  ने
भी  करोना   पर  बिजय  प्राप्त कर ली है  अन्य देशो की भी  इससे  सबक लेनी चाहिए

हमारे देश में स्थिति अभी ठीक लग रही है
पर  हमें   अगर  करोना  पर  विजय  प्राप्त करनी है  तो  घर में ही रहकर नियम और निर्देशों का पालन करना है

एक और महत्वपूर्ण  बात
स्पेन देश के डॉक्टर  मानसिक बल हेतु ओम चैंटिंग  कर रहे  है
आखिर हरारी प्राचीन  धारणा   लोगो को सही लग रही है इसके
पहले नमस्ते को लेकर  भी बात  हो चुकी है

अंत में  मै  कहना  चाहता  हूँ की हमारी संस्कृति की आधारशिला बहुत ही मजबूत है
हम सभी को मिलकर संयम और  अनुशासन  के साथ घरो में रह कर यह लड़ाई
लड़नी है

आइये प्रतिज्ञा करे

चाहे अँधिया आये  तूफ़ान आये
हम सबको अडिग रहना है
केवल कुछ दिन ही तो घर में रहना है

अच्छा तो हम चलते है
स्वस्थ रहिये  खुश  रहिये
अपना ख्याल  रखियेगा


Sunday, March 29, 2020

kaid me hai bulbul



कैद में  है बुलबुल 




हम सभी अपने अपने घरो में  कैद हैं  क्योकि कोरोना वायरस  के कारण  २१ दिन का लॉक डाउन   किया गया है/
मैं  मोबाइल पर भजन सुन रहा था  पर अब तो भजन की जगह एक डांस आ रहा है  अब तो मूड बदल गया /
मैं  तो ब्लॉग लिखने बैठा  था /

आज मेरा पहला दिन है जब मई हिंदी में  ब्लॉग  लिख रहा हूँ /

और साथ साथ  अपना प्रिय भजन सुन  रहा  हूँ ]

ॐ जय जगदीश हरे
स्वामी  जय जगदीश  हरे

आप ही रोज सुनिये  मन शांत होगा

एक बात और यह ब्लॉग  हमारे आपस की  बातचीत है  अतः कोई  गलती हो जाए  तो माफ  करेंगे
अब मुझमे बिश्वास  हो रहा है की हम हिंदी में  बात कर संकेगे

सचमुच हमें हिम्मत  नहीं  हारनी  चाहिय्र  क्योकि डर  के आगे जीत है
पहले कुछ गन गुना लें
सब क़ुछ  सीखा  न सीखी  होशियारी 
सच है  दूनियावाले  हम है अनारी 

मेरी उम्र  अभी ७१ साल हो गयी है  पर भी भी सब हमें ज्ञान  देते  है कहते है आपको तो कुछ  मालूम नहीं
खैर  अब आगे बढ़ते  है

आज मुझे हिंदी में लिखने में हिचक हो रही है जबकि स्कूल  के दिनों में  मै  इस बिषय  में  निपुण था  और मुझे हिंदी  भाषा  में लेख लिहने के लिए कई पुरस्कार मिले थे

अब  मै  पुनः  पुरानी  यादो में  खो जाना चाहता हूँ
आप सोच रहे है
मै मै  क्यों  यह  सब बातें  कर रहा हूँ

इस  लॉक डाउन  के समय घरो में रह कर क्या  करें  इस बिषय पर  सैकड़ों  सन्देश  मिल रहे है

अतः  मैंने  सोचा क्यों नहीं हम  अपनी पुरानी  यादे ताजा करें  और उन  लम्हों  को जिये  जिससे  आज के
 तनाव  भरे दिनी में  कुछ तो  राहत  मिले


अतः  कृपया  आप भी इस समय  का सदूपयोग  करे और  मुड़  कर देखे  क्या फिर से वह मीठे जीवन के पल हम जी सकते है

हम तो ज्ञान  बाटना  नहीं चाहते  हम तो  चाहते  है आप  खुद अपने ज्ञान का सदुपयोग  करें 
हमारी बात चीत जारी रहेगी
तब तक के  लिए  यही  कहना  है
खुश रहिये  स्वस्थ  रहिये 

हमने सुना है चिड़ियों  का  चह चहाना 
सोचता हूँ 
वह गन गुना रहे  है या 
सिसक रहे हैं 


Thursday, March 26, 2020

daily routine during lockdown





: कैसे मैनेज करें लॉकडाउन में अपनी दिनचर्या?

Mahima Chaudhary मार्च 26, 2020


जैसा की आप सभी जानते हैं की कोरोना वायरस से बचने की लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने, 24 मार्च की रात 8 बजे देश को सम्बोधित करते हुए, एक सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए भारत में सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। अन्य देशो की भाँति यह खतरनाक और जानलेवा वायरस भारत में भी अपने पैर पसारता जा रहा है। अभी तक भारत में कोरोना वायरस के कुल 650 मामले सामने चुके है और कुल १३ मौतें हो चुकी है। जैसा की हम सभी जानते हैं यह खतरनाक वायरस बहुत से विकसित देशों में तबाही मचा चुका है। यदि अभी तक के कुल मामलों को देखा जाये तो विश्व में कुल 478,331 मामले सामने चुके हैं और 21,524 मौतें कोरोना वायरस के कारण हो चुकी हैं। अतः हमे भी इससे अपने और अपने देश को बचने के लिए भरसक प्रयास करने चाहिए।
आज हम आपको बताने जा रहें हैं की इन 21 दिनों के लॉकडाउन   में अपनी दिनचर्या कैसे मैनेज करें और लॉकडाउन के दौरान क्या करें और क्या करें?

पेनिक हों
इस समय सबसे महत्वपूर्ण है की आप परिस्थिति का डट कर सामना करे और किसी भी हालात में अपने आपको या अपने किसी भी जानने वाले को पेनिक होने दें। इस समय सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपने घर में रहें और यदि कोई काम हो तो अपने घरों से निकले। भारत सरकार ने आपकी समस्त जरूरतों का ध्यान रखते हुए आपके आसपास के मेडिकल स्टोर, जरूरत के सामान की दुकानें इत्यादि को खुले रखने का भी निर्णय लिया है अतः घबराने की आवश्यकता नहीं है। जितना आप अपने घरों में रहेंगे आपके संक्रमित होने की सम्भावना उतनी ही कम रहेगी।
खाने का सामान
यद्धपि आपके आस पास के जनरल स्टोर यानि की जरूरत के सामान की दुकाने खुली रहेंगी, फिर भी जितना हो सके कम से कम बाहर निकलने की कोशिश करें। जब तक बहुत आवश्यक हो बाहर ही निकले तो आपके लिए और आपके परिवार के लिए अच्छा होगा।
परन्तु इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप बहुत सारा सामान थोक में लेकर अपने घरों में जमा करलें। सामान खरीदते समय यह याद रखें की आपके जैसे ही दूसरे लोगों को भी उस सामान की उतनी ही आवश्यकता हो सकती है। खाना बचने दें और खाने की वस्तुओं को फेंके नहीं। यहाँ यह बात याद रखनी अत्यंत आवश्यक है की बहुत से लोग इस मुश्किल समय में अपना भरण पोषण करने में भी सक्षम नहीं हैं अतः जितना भोजन खाना हो उतना ही बनाएं।
यदि किसी भोजन सामग्री का उपयोग फिर से किया जा सकता है तो ऐसा अवश्य करें।
दवाइयाँ
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि समस्त जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी जिसमे मेडिकल स्टोर भी शामिल हैं। यदि आप बीमार होते हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी दवाई लें। किसी भी दवाई का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से टेली/वीडियो के द्वारा परामर्श अवश्य ले लें और बहुत ही आवश्यक हो तब ही हॉस्पिटल जायें।
घर से काम (वर्क फ्रॉम होम)

घर पर रहकर ही अपने समस्त कार्यालय और ऑफिस का काम करें। किसी से मिलने जुलने से बचे और सामाजिक दूरी का पालन करें। हम समझते हैं की घर से ऑफिस या कार्यालय का काम करना आपको थोड़ा आलसी बना सकता है या हो सकता है की आपको किसी प्रकार का कोई कमर दर्द इत्यादि होने लगे, इसके लिए नीचे दी हुई एक्सरसाइज और व्यायामों का पालन करें और अपने आपको इस लॉकडाउन  की स्थिति में भी सेहतमंद बनाये रखें।
सोशल डिस्टन्सिंग

अब तो आप सभी इस शब्द से भली भाँति परिचित हो ही चुके होंगे। सोशल डिस्टन्सिंग यानि की सामाजिक दूरी बनाये रखने कितना आवश्यक है यह आपको अवश्य ही समझ चुका होगा। जितना आप सामाजिक दूरी का पालन करेंगे उतना ही अपने आपको इस खतरनाक बीमारी से बचा कर रखेंगे। जैसा की आपक सभी को ज्ञात ही है कोरोना वायरस मुख्य रूप से छूने से ही फैलता है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति छींकता है और आप उन वायरस युक्त बूंदों के सम्पर्के में आते हैं और फिर उन्ही हाथों को अपने मुँह, नाक या आँखों पर लगते हैं तो आप भी इस वायरस का शिकार हो सकते हैं। अतः स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
एक्सरसाइज और व्यायाम
लॉकडाउन का पालन करना है तो सबसे महत्वपूर्ण है घर में रहना। ऐसे में हो सकता है कि घर में बैठे बैठे आपका वजन बढ़ने लगे या आपको किसी प्रकार के दर्द प्रारम्भ हो जाएँ। इसलिए जरूरी है घर पर रहकर ही कुछ एक्सरसाइज और योग करना। यहाँ हमने कुछ एक्सरसाइज और योगा दिये हैं जिन्हे आप अपने घर पर रहकर ही कर सकते हैं और आपको बाहर निकलने की भी आवश्यकता नहीं होगी:

क्या करें क्या करें?
              आप पैसे निकल सकते हैं, बैंक कैशियर और एटीएम खुले रहेंगे
              आप झुण्ड बनाकर बाहर नहीं निकल सकते
              यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो २० व्यक्ति से ज्यादा नहीं जा सकते
              आप अपने निजी वाहन द्वारा बाहर जा सकते हैं किन्तु सिर्फ और सिर्फ तब जब बहुत आवश्यक हो
              आप हवाई यात्रा नहीं कर सकते
              यदि दवाइयों की आवश्यकता हो तो आप मेडिकल स्टोर जा सकते हैं
              आप किसी भी प्रकार का पब्लिक वाहन जैसे बस या टेक्सी या रेल इत्यादि का प्रयोग नहीं कर सकते
              पेट्रोल पम्प, गैस पम्प इत्यादि खुले रहेंगे


Wednesday, March 25, 2020

stress and lockdown


घर में लॉकडाउन होने से बढ़ रहा स्ट्रेस? 6 टिप्स फॉलो कर मिलेगी राहत


कोरोना वायरस के डर से स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद हो चुके हैं. सरकार लोगों से घरों में लॉकडाउन रहने का आग्रह कर रही है. घर में कैद होने की वजह से कई लोगों को स्ट्रेस (मानसिक तनाव) की समस्या बढ़ सकती है.
https://smedia2.intoday.in/aajtak/resources/images/logo.jpg
पूरी दुनिया में 3,50,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में चुके हैं. भारत में भी कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या बढ़कर 500 से ज्यादा हो चुकी है. इस जानलेवा वायरस के डर से स्कूल, कॉलेज, दफ्तर सब बंद हो चुके हैं. सरकार लोगों से घरों में लॉकडाउन रहने का आग्रह कर रही है. घर में कैद होने की वजह से कई लोगों में स्ट्रेस (मानसिक तनाव) की समस्या बढ़ सकती है. आइए जानते हैं लॉकडाउन में स्ट्रेस की समस्या से कैसे निपटा जा सकता है.
म्यूजिक, रीडिंग, पेंटिंग- यदि आप लोगों के बीच रहकर अकेला महसूस करते हैं और यहां भी मानसिक अवसाद आपका पीछा नहीं छोड़ रहा है तो अच्छी चीजें पढ़ना-लिखना शुरू कर दें. आप चाहें तो पेंटिंग भी कर सकते हैं या फिर अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं.
मॉर्निंग वॉक- सुबह के वक्त रनिंग शुरू कर दीजिए. ताजा हवा में खुलकर सांस लेने से आपका दिमाग सही दिशा में दौड़ेगा और आप हर चीज को लेकर हाइपर नहीं होंगे.
टॉक टू फ्रेंड्स- अकेलेपन में लोगों से मिलने और उनसे बात करने का बड़ा मन करता है. ऐसे में आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोस्तों से जुड़ सकते हैं.
एक्सरसाइज करें- एक्सरसाइज करने से सेहत बनने के साथ तनाव भी कम होता है. एक्सरसाइज करने से हमारी बॉडी से हैपी हार्मोन रिलीज होते हैं, जिसके चलते हमारा तनाव कुछ ही पल में गायब हो जाता है. लेकिन अगर आपके पास एक्सरसाइज का समय नहीं है तो आप दिन में 15 से 20 मिनट तक जरूर टहलें.
हेल्दी डाइट फॉलो करें- कहा जाता है कि आप जिस प्रकार का खाना खाते हैं, आपका स्वभाव भी वैसा ही हो जाता है. इसलिए हमेशा हेल्दी खाने का सेवन करें.
नींद पूरी लें- जो लोग अपनी नींद के साथ समझौता करते हैं, उनकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच सकता है. नींद पूरी ना होने की वजह से लोग कई सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं. अगर आप अच्छी नींद लेंगे तो पूरे दिन शरीर उर्जा बनी रहेगी. साथ ही आप अपने काम को सही तरीके से कर पाएंगे और आपका मूड पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा. वैसे बता दें, 7 से 9 घंटे की नींद एक इंसान के लिए जरूरी होती है.


  5 Meditation Techniques To Help Reduce Hypertension   Stress, anxiety, and hypertension are now widespread health problems that impact...